फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways administration gears up, Free travel for women on Rakshabandhan festival in Haryana

रोडवेज प्रशासन ने कसी कमर: रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए फ्री सफर, हरियाणा के बस अड्डों पर मेले जैसा माहौल

Sun, 18 Aug 2024 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 18 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है, जिसके चलते रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी बस में निशुल्क सफर कर सकेंगे। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री सफर कर सकेंगी।

विज्ञापन
Roadways administration gears up, Free travel for women on Rakshabandhan festival in Haryana
कुरुक्षेत्र बस अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं का सफर आरामदेह हो सके, इसके लिए रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है तो वहीं रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन


डिपो की ओर से 15 से ज्यादा कर्मचारियों को नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे, बिरला मंदिर व पिहोवा बस अड्डे पर तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों में छह निरीक्षक व सात उप निरीक्षकों सहित कई अन्य कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। महिलाओं को सफर के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आदेश विभाग की ओर से जारी किए गए है।
विज्ञापन




रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है, जिसके चलते रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी बस में निशुल्क सफर कर सकेंगे। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री सफर कर सकेंगी। महिलाओं से रोडवेज की साधारण बसों में सफर करने पर किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात किए गए 15 से ज्यादा कर्मचारी
डिपो ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के साथ आए 15 साल तक के बच्चे को सफर के दौरान किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए 15 से ज्यादा कर्मचारी बस अड्डों पर तैनात किए गए हैं, इन कर्मचारियों में छह निरीक्षक व सात उप निरीक्षक भी शामिल रहेंगे।

झज्जर में यात्रियों की उमड़ी भीड़

झज्जर में दोपहर 12 बजे के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस अड्डे पर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। हालांकि लोगों को बसें समय पर नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। झज्जर डिपो में रोडवेज के पास कुल 113 बसें हैं। इसमें से 16 बसें लंबे रूटों पर चलाई गई है जबकि बाकी बसों को लोकल रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed