फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roads, colonies submerged due to rain, people upset, Kurukshetra

बारिश से सड़कें, कॉलोनियां जलमग्न, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roads, colonies submerged due to rain, people upset, Kurukshetra
सेक्टर 17 की सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से मेघा झमाझम बरस रहे हैं। जिलेभर में तीसरे दिन 40 एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के सेक्टर-17, मोहन नगर चौक, सेक्टर-13, पुराना बाईपास, लायलपुर कॉलोनी, गांधी नगर और झांसा मार्ग सहित कई सड़के व कॉलोनी जलमग्न हो गई। इससे लोग परेशान रहे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक जिलेभर में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा पिहोवा ब्लॉक में 47 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा थानेसर में 45 एमएम, इस्माईलाबाद और बाबैन में 38 एमएम, शाहाबाद में 32 और लाडवा में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार देर रात तक तेज बारिश जारी रही, वहीं रविवार दोपहर बाद तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम चार बजे सूर्य ने कुछ पल के लिए दर्शन जरूर दिए, लेकिन फिर बादलों में छुप गए। कई दिन तक लगातार हुई बारिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद बताई गई है, बारिश सब्जी की फसलें प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार का जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़केगा। इसके बाद 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा
दयाल नगर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से यातायात बंद
शाहाबाद। बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ज्यादा परेशानी लाडवा अंडरपास व दयाल नगर रेलवे अंडरपास पर राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। जलभराव से लाडवा अंडरपास से वाहन रेंग कर निकले और दयाल नगर रेलवे अंडरपास पर तो पानी जमा होने के कारण कई वाहन बीच में ही बंद हो गए। रात के समय अंडरपास में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण राहगीर बरसाती पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और कई राहगीरों के दोपहिया वाहन बंद हो गए। दयाल नगर निवासी संजू खुराना, जिम्मी, वेद प्रकाश, रघुबीर व तरसेम ने कहा कि प्रशासन अंडरपास से पानी निकालने के प्रबंध करें। साथ ही बिजली की व्यवस्था की जाए। संवाद

अधिक बारिश हुई तो गेहूं, आलू, सरसों को नुकसान
इस्माईलाबाद। क्षेत्र में 38 एमएम बारिश होने से जगह-जगह बरसाती पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान बलदेव शर्मा जलबेहड़ा, अनिल कुमार, सौरव शर्मा, गौरव व संजीव कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम कर रही थी। शनिवार देर सायं हुई भारी बरसात के कारण खेतों में पानी से भर गया है। उन्होंने कहा कि और अधिक बरसात हुई तो गेहूं की फसल के साथ आलू, तोरई व सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed