{"_id":"669c5035e5be0433470aa6c4","slug":"road-trip-today-10-thousand-school-children-will-participate-23-departments-have-completed-preparations-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-121271-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी आज : 10 हजार स्कूली बच्चे शामिल होंगे, 23 विभागों ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी आज : 10 हजार स्कूली बच्चे शामिल होंगे, 23 विभागों ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक पेड़ मां के नाम को समर्पित राहगीरी कार्यक्रम रविवार को ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे तो राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी विशेष तौर पर शामिल रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर 23 विभागों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जिनका जायजा शनिवार को एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने लिया तो वहीं संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह छह से लेकर आठ बजे तक होगा, जिसमें करीब 10 हजार स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। यही नहीं सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ-साथ विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाएं जाएंगे और वन विभाग की तरफ से हजारों पौधे भी लगवाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने को लेकर रोड मैप तैयार किया गया है तो वहीं नगर परिषद की तरफ से ब्रह्मसरोवर व आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
सभी नागरिकों को इस राहगीरी कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर डीईओ रोहताश वर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीवाईसीए के निदेशक डाॅ. विवेक चावला, केयूके से डाॅ. महासिंह पूनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से किया राहगीरी के लिए आमंत्रित
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की तरफ से 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ-साथ पुलिस विभाग की तरफ से 1200, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से एक हजार, आईटीआई की तरफ से 700, जिला परिषद की तरफ से 800, बीपीआर कॉलेज की तरफ से 350, रेडक्रॉस से 100, ईओ नप की तरफ से 300, केडीबी की तरफ से 80, नेहरू युवा केंद्र की तरफ से 100, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तरफ से एक हजार, गुरुकुल की तरफ से 600, एमएसएमई की तरफ से 50 और एनजीओ की तरफ से करीब 200 गणमान्य लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विभिन्न विभागों के स्टॉल रहेंगे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में केडीबी की तरफ से गीता श्लोकों को लेकर स्टॉल लगाया जाएगा। इसके अलावा जिला परिषद की तरफ से सेल्फ हेल्प ग्रुप, पीओएनआरई की तरफ से सोलर सिस्टम मॉडल, कृषि विभाग, जिला बागवानी विभाग, आयुष विभाग, एमएसएमई, महिला एवं बाल विकास विभाग, बैंकों की तरफ से स्टॉल, जिला शिक्षा अधिकारी और एनयूएलएएम की तरफ से भी स्टॉल लगाएं जाएंगे। यह स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनेंगे।