फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road safety program will run till January 31

Kurukshetra News: 31 जनवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road safety program will run till January 31
कुरुक्षेत्र। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते  जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह व
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न विभागों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से शुरू हुआ था और आगामी 31 जनवरी तक चलेगा। जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार सोमवार को पुलिस विभाग व आरटीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर में हैवी वाहनों, प्राइवेट बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों पर फ्री में रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय शराब का प्रयोग ना करें और अपने वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं। अपने वाहन को ओवरलोड न करें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना घायल व्यक्ति की मदद करने पर सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल ने चालकों को यातायात की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर थाना प्रबंधक नेशनल हाईवे सुखदेव सिंह, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शेर सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, पूर्व पुलिस निरीक्षक रोशन लाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed