फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road safety campaign being run by the RTA department

Kurukshetra News: आरटीए विभाग की ओर से चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Road safety campaign being run by the RTA department
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को आरटीए विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल हाईवे पर अलग अलग ढाबों पर खड़े टैक्सी चालकों व ट्रक चालकों को धुंध के मौसम में अपने वाहन कैसे चलाए के बारे में जानकारी दी गई, ताकि धुंध में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस दौरान आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर जोगेंंद्र ढुल व एसएचओ हाईवे सुखदेव सिंह द्वारा चालकों को बताया गया कि बिना जरूरी कार्य के धुंध में न निकले व अपने वाहन को धीमी गति में चलाएं। आगे चलने वाले वाहनों से अपने वाहन की धुरी बनाकर रखें तथा अपने वाहन के चारों इंडिगेटर जलाकर रखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने वाहन की लो बीम व फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, आगे का मेन शीशा पर फॉग न जमे उसके लिए गाड़ी का हीटर का प्रयोग करें। सड़क पर लगी व्हाइट पट्टी का इस्तेमाल करें व पैदल चलने वाले यात्रियों साइकिल सवार के अलावा आवारा जानवरों का ध्यान रखें। अगर धुंध बहुत ज्यादा है तो अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लें।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर सरकार द्वारा 25 हजार की पुरस्कारित राशि निर्धारित की गई है। अब बिना किसी डर के घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंच सकते हैं तथा पुरस्कृत राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर थाना प्रबंधक नेशनल हाईवे सुखदेव सिंह, शेर सिंह पुलिस उप निरीक्षक, पूर्व पुलिस निरीक्षक रोशन लाल सहित व रवि कुमार मुख्य सिपाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed