{"_id":"6177088fdc887c17ed55f2d0","slug":"road-accident-two-young-boy-died-kurukshetra-news-knl87679522","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सोमवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रतन (25) और बुधराम (28) वासी गांव अरनेचा के रूप में हुई है। हादसा सोमवार देर शाम को गांव अरनेचा और असमानपुर के बीच हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना देकर शवों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। आज दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार रतन और बुधराम सोमवार देर शाम को पिहोवा से वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। गांव अरनेचा और असमानपुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहोवा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी।