फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   RKSD College Kaithal first in inter-college women's boxing competition

Kurukshetra News: अंतर-कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
RKSD College Kaithal first in inter-college women's boxing competition
कुरुक्षेत्र। अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला ​मुकाबलों में जीत के लिए जद्दोजहद करती ​ख
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 120 खिलाड़ियों ने अपने पंच का दम दिखाया। विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने बताया कि अंतर-कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल ने पहला स्थान हासिल किया, जिसमें खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, छह रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं बीआर जनता महाविद्यालय कौल दूसरे स्थान पर रहा, जिसके खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, और एक कांस्य पदक हासिल किया तो वहीं एसए जैन महाविद्यालय अंबाला ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर और राजकीय महाविद्यालय पंचकूला एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश राजौंद ने बताया कि अंतर-कॉलेज पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीआर जनता महाविद्यालय कौल ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और दाे रजत पदक प्राप्त किए। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा और एसडी अंबाला महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए। जबकि आर्य पीजी महाविद्यालय पानीपत ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कुवि खेल मैदान में अंतर-कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिसका समापन बुधवार को हुआ। कुश्ती कोच नरेश ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला मुकाबलों में जीत के लिए जद्दोजहद करती ख

कुरुक्षेत्र। अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला मुकाबलों में जीत के लिए जद्दोजहद करती ख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed