Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ritika Narwal first in essay competition

Kurukshetra News: निबंध प्रतियोगिता में रितिका नरवाल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Ritika Narwal first in essay competition
कुरुक्षेत्र। विधि संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए। स्वयं - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। एनएसयूआई की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संविधान से संबंधित विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। महासचिव सूर्यदेव लैहल और छात्र नेता सौरव पेगा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संसार ज्यूडिशियल अकादमी के शिक्षक एडवोकेट राहुल और हरमनप्रीत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


निबंध लेखन प्रतियोगिता में मास्टर्स ऑफ कॉमर्स अंतिम वर्ष की छात्रा रितिका नरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मास्टर्स ऑफ इकोनॉमिक्स अंतिम वर्ष की छात्रा दुआ अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की खूबसूरती है। अनेक देशभक्तों के अथक प्रयासों के बाद देश को संवैधानिक दर्जा मिला था। राष्ट्र के सभी नागरिक ऐसे महापुरुषों के प्रति कृतज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed