फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Risk of waterlogging due to rain in the 50-year-old market on the Pipli-Ladwa Road.

Kurukshetra News: पिपली-लाडवा रोड की 50 साल पुरानी बाजार में बारिश से जलभराव की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Risk of waterlogging due to rain in the 50-year-old market on the Pipli-Ladwa Road.
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना मार्केट में सालभर से पेवर ब्लॉक का इंतजार करता खुदाई कर छ - फोटो : ुव्
कुरुक्षेत्र। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इससे पिपली-लाडवा रोड पर स्थित 50 साल पुरानी बाजार के हालात बिगड़ने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने सुंदरीकरण के नाम पर खोदाई के बाद पेवर ब्लॉक लगाने का काम एक साल से अटका रखा है। भारी बारिश में यह बाजार तालाब में बदल जाएगा। इससे पिपली के लगभग 500 और मथाना के 250 से अधिक दुकानदार प्रभावित होंगे। उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा। विभाग ने सड़क से करीब डेढ़ फीट गहरे क्षेत्र में खोदाई की थी। एक साल बीतने के बाद भी न मिट्टी डाली गई और न ही पेवर ब्लॉक लगाए गए। पीडब्ल्यूडी की इस लेट-लतीफी से व्यापारी, ग्राहक और यात्री सभी परेशान होंगे। सड़क किनारे जलभराव और कीचड़ के कारण दुकानों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहेगा। रोडवेज और ऑटो में सफर करने वाले विद्यार्थी तथा अन्य यात्री भी कीचड़ से होकर वाहन में प्रवेश करेंगे। पिपली से मथाना तक यही स्थिति है। पिपली में करीब एक किलोमीटर और मथाना बाजार का अधिकांश हिस्सा प्रभावित है। दुकानों के सामने पेवर ब्लॉक के लिए डेढ़ से दो फीट तक की खोदाई की गई है। अधिक बारिश का जल इसी जगह एकत्रित होगा। यह जल कई दिनों तक व्यापार को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन



सीएम सिटी के मुख्य रोड किनारे जलभराव का खतरा : दुकानदार
दुकानदार राजीव, सुशील, जिंदल, नरेंद्र, बंटी, संजीव, टिंकू, रवि, सुमित और अमित ने कहा कि लाडवा-पिपली रोड से लगती 50 साल पुरानी मार्केट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मथाना में खुदाई अगस्त 2025 में की गई थी, जिसे एक साल होने वाला है। अभी तक लोक निर्माण विभाग ने पेवर ब्लॉक लगाने तो दूर, मिट्टी या गटका तक नहीं डाला। अपने स्तर पर मिट्टी डालनी पड़ रही है। पहले नाले के नाम पर सात-आठ महीने काम प्रभावित रहा। अब खोदाई वाले हिस्से में जलभराव का खतरा है। सड़क के निकट तालाब बनने पर स्वयं और ग्राहक कैसे दुकानों तक पहुंच पाएंगे। सीएम सिटी का मुख्य रोड होते हुए भी समय रहते संवारा नहीं जा रहा।
विज्ञापन


जल्द होगा काम शुरू : धर्मवीर
पीडब्ल्यूडी लाडवा शाखा के एसडीओ धर्मवीर ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान बीच में पेड़ आ रहे हैं। वन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर लिया गया है। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना तक जल्द ही सड़क के निकट पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पिपली में ड्रेनेज बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed