{"_id":"62534074f2d5057a5666df61","slug":"rising-temperature-is-fatal-for-vegetable-crops-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1045451177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता तापमान सब्जी की फसलों के लिए घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता तापमान सब्जी की फसलों के लिए घातक
विज्ञापन
किचन गार्डन में पौधों का निरीक्षण करते कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह । संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी सब्जी की फसलों के लिए हानिकारक होगा। इस तापमान में सब्जियों की फसलों की ग्रोथ रुक जाएगी। यह जानकारी डॉ. सीबी सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने विशेषकर बेल वाली सब्जियों, खरबूजा, घीया, तोरी, टिंडा पर फल लगना बंद हो जाएगा। 39 से 40 डिग्री तापमान में मादा फूल बनना बंद हो जाता है। उसकी जगह नर फूल आना शुरू हो जाता है, जिससे फल नहीं लगता है। इससे सब्जियों की फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
उनके अनुसार टमाटर, शिमला मिर्च व बैंगन इत्यादि के फूल भी अधिक तापमान में निष्क्रिय हो जाते हैं। जो फल लगते भी हैं उनकी वृद्धि रुक जाती है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाव दिया है कि बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए शाम के समय नियमित सिंचाई की व्यवस्था करें।