फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rise in Markanda river reached seven thousand 582 cusecs of water

Kurukshetra News: मारकंडा नदी में उफान, पहुंचा सात हजार 582 क्सूसेक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rise in Markanda river reached seven thousand 582 cusecs of water
शाहाबाद। मानसून की शुरुआत होते ही इसका असर नजर आने लगा है। रविवार देर रात करीब 11 बजे शाहाबाद की मारकंडा नदी में उफान दिखाई दिया। सोमवार सुबह तक नदी में सात हजार 582 क्यूसेक पहुंच गया। मारकंडा नदी में जुलाई माह में बारिश के सीजन के दौरान पानी आता है लेकिन अब जूून में ही नदी में पानी आया तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मारकंडा नदी, रून नदी, वेघना नदी व साढौरा नदी का जब संगम होता है तब जलस्तर बढ़ जाता है। उसके बाद कुछ पानी मारकंडा नदी में भी छोड़ा जाता है। अगर मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ जाए तो नदी का पानी कमार गांव कठवा, कलसाना, मुगलमाजरा आदि गांवों की सड़कों और खेतों में पहुंच जाता है, जिससे फसलों को नुकसान भी होता हैै, लेकिन फिलहाल मौजूदा जलस्तर में वृद्धि से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी जून माह में अपेक्षा से अधिक जलस्तर में वृद्धि से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलाना मारकंडा नदी में 19 से 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




सुरक्षा के हैं पूरे प्रबंध : तहसीलदार
तहसीलदार अशोक मदान का कहना है कि नदी में पानी की मात्रा ज्यादा नहीं है और इतना पानी आराम से निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नदी में केवल बरसाती पानी ही आता है और फिर भी अगर पानी की मात्रा बढ़ेगी तो प्रशासन के पास सुरक्षा व्यवस्था के पूरे प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed