फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rich technical culture attracted, Kurukshetra

समृद्ध तकनीकी संस्कृति ने किया आकर्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rich technical culture attracted, Kurukshetra
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित टेक स्पर्धा में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय तकनीकी प्रबंधकीय टेक स्पर्धा समारोह का वीरवार की देर शाम समापन हो गया है। तीन दिवसीय इस समारोह में एनआईटी सहित देशभर के विभिन्न कॉलेजों के 4500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टेकस्पर्धा में एनआईटी के 11 तकनीकी क्लब और सोसायटी द्वारा स्थापित स्टॉल पर समृद्ध तकनीकी संस्कृति को दर्शाया गया।
भावी इंजीनियरों के मानसिक कौशल का परीक्षण करने वाली कुछ प्रमुख घटनाओं में जंकयार्ड युद्ध शामिल किए गए। टेकस्पर्धा में वॉर ओ बॉट, रोबो सॉकर, भूल भुलैया, वॉटर रॉकेट चैलेंज जैसी कई प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपने इंजीनियरिंग कौशल को एप्लीकेशन में लागू करने में मदद की। इस तकनीकी कार्यक्रम का अंतिम दिन आनंद, अवसरों और थोड़ी पुरानी यादों से भरा दिन रहा।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत एनआईटी निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी व केयू की प्रो. शुचिस्मिता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव नए अविष्कार करने के लिए मंच देते हैं। कहा कि तकनीक से जो हो रहा है, वह पहले असंभव मालूम पड़ता था, इसलिए हमें अपनी सोच को आगे रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. महेश पाल ने बताया कि 11 तकनीकी सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 4500 भावी इंजीनियर ने शिरकत की। बताया कि टेकस्पर्धा के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन डॉ. वी.के बाजपेयी की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed