फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Revised: Prof. Maha Singh Poonia receives Lifetime Achievement Award for Cultural Conservation

Kurukshetra News: प्रो. महासिंह पूनिया को संस्कृति संरक्षण के लिए मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Revised: Prof. Maha Singh Poonia receives Lifetime Achievement Award for Cultural Conservation
कुरुक्षेत्र। अवार्ड मिलने पर कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा डॉ महासिंह पूनिया को बधाई देते हुए। स्वय
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में विशेष योगदान के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को हाइफा लोक धरोहर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ पर्फोमिंग एंड विजुअल आर्टस (सुपवा) विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) के चौथे वार्षिक उत्सव में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर लोहान, सुपवा कुलपति अमित आर्य, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, पूर्व आईजी सुमन मंजरी, फिल्म अभिनेता राजू मान, रामपाल बल्हारा और जनार्दन शर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्रो. पूनिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं बल्कि उन सभी कलाकारों और शोधकर्ताओं के लिए भी है जो हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिनेमा, लोक परंपराओं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी की गई। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। अवार्ड मिलने पर कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा डॉ महासिंह पूनिया को बधाई देते हुए। स्वय

कुरुक्षेत्र। अवार्ड मिलने पर कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा डॉ महासिंह पूनिया को बधाई देते हुए। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed