फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Returning of father's body, mother-son car falls into canal, mother dies

पिता का शव लेकर लौट रहे मां-बेटे की कार नहर में गिरी, मां की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Returning of father's body, mother-son car falls into canal, mother dies
अंबाला के अस्पताल से सोमवार रात पिता के शव को अपनी मां के साथ लौट रहे युवक की कार असंतुलित होकर जनसूई हेड पर नरवाना ब्रांच नहर में जा गिरी। हादसे में मां की डूबने से मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका बेटा तैरकर बाहर निकल आया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा देर रात तक नहर में सर्च अभियान चला दोनों शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह (30) वासी इस्माईलाबाद ने थाना नग्गल में दी शिकायत में बताया कि उसका पिता कुलदीप सिंह (62) बिजली विभाग से सेवानिवृत्त था और वह लंबे समय से हृदय रोगी था। सोमवार की शाम तबीयत खराब होने पर पिता को संत अस्पताल अंबाला में लेकर गया था। उनके साथ उसकी माता जरनैल कौर (55) भी थी। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसके पिता की जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया था। पिता के शव को लेकर वह अपनी के साथ वापस घर आ रहे थे। उसकी माता-पिता के शव के साथ पीछे बैठी हुई थी।
विज्ञापन

जनसूई हेड पर नरवाना ब्रांच नहर के पुल के पास अचानक कोई जानवर कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। मशक्कत के बाद कार की खिड़की खोल कर तैरकर नहर से बाहर निकला, लेकिन वह उसकी माता को नहीं बचा सका। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों को बुला कर सर्च अभियान चलाया और कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी जरनैल कौर के शवों को कार सहित बाहर निकाला गया। पुलिस ने शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed