फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired soldier's son hanged himself in Dharamshala room

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे ने धर्मशाला के कमरे में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier's son hanged himself in Dharamshala room
कुरुक्षेत्र। वायु सेना से सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में धर्मशाला के कमरे में आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त अर्जुन (20) निवासी नरवाना जिला जींद के रूप में हुई। अर्जुन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहा था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए बयान में मुकेश निवासी नरवाना ने बताया कि वह वायु सेना से सेवानिवृत्त है। उनका छोटा बेटा अर्जुन कुवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसने समाज की धर्मशाला में रहने के लिए कमरा लिया हुआ था। अर्जुन से बातचीत करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, मगर नंबर नहीं लग रहा था। सुबह दोबारा भी उसका नंबर नहीं लगा तो अर्जुन से बातचीत करने के लिए उन्होंने धर्मशाला के प्रबंधक के नंबर पर कॉल किया था। प्रबंधक और चौकीदार उनकी बात अर्जुन कराने के लिए उसके कमरे की ओर गए, मगर अर्जुन दरवाजा नहीं खोल रहा था। खिड़की से देखने पर पाया तो अर्जुन का शव पंखे पर पर्दे के साथ लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को अर्जुन के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें इंग्लिश में लिखा था कि यह मेरा अपना फैसला है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। अर्जुन के पिता ने दिमागी परेशानी के चलते आत्महत्या करने की बात बयान में कही है। हालांकि सुसाइड नोट में भी यह बात लिखी हुई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है ताकि उसकी जांच कराई जा सके। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed