फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired employees will be mobilized, huge conference on 22nd at Saini Samaj Dharamshala

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त कर्मचारी होंगे लामबद्ध, सैनी समाज धर्मशाला में 22 को विशाल सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will be mobilized, huge conference on 22nd at Saini Samaj Dharamshala
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते पेंशनर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारी मान सिंह एवं सुरेंद्र शर्मा।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य 22 फरवरी को बड़ी संख्या में एकजुट होकर विशाल स्तर पर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाएंगे। इसी कड़ी में शहर की सैनी समाज धर्मशाला में विशाल बैठक भी होगी जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पेंशनर एसोसिएशन और राज्य स्तरीय पूर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मान सिंह ने बताया कि उनकी कई मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं। इनके लिए सरकार के समक्ष मांगपत्र भी रखे गए लेकिन सरकार केवल आश्वासन तक ही सीमित रही। अब वे प्रदेश स्तर पर एकजुट होकर फिर से मांगों को उठाने के साथ राज्य मंथन बैठक का भी आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पूर्व कर्मियों को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कैश में राशि भरनी पड़ती है या बिल थमा दिए जाते हैं। उनकी फाइल पास कराने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को विभागों में भटकना पड़ता है। इसलिए सरकार से उनकी मांग है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को फाइलों के झंझट से मुक्ति दिलाकर आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद कई कर्मियों की ओर से एडवांस में कुछ राशि ली गई थी जिसको किश्तों में वापस करने के लिए 15 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। यह राशि लगभग 12 वर्षों में ही पूरी हो जाती है। ऐसे में अतिरिक्त समय तक राशि काटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी कई मांगें हैं, जिन पर मंथन होगा। वहीं पेंशनर संगठन के सदस्य पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 22 फरवरी को त्रिवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी पूर्व कर्मचारी पुरजोर तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक पेंशनर्स को शहर की सैनी समाज धर्मशाला में पहुंचने की अपील की।

कुरुक्षेत्र। जानकारी देते पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मान सिंह एवं सुरेंद्र शर्मा।

कुरुक्षेत्र। जानकारी देते पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मान सिंह एवं सुरेंद्र शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed