फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired employee arrested for altering records

Kurukshetra News: रिकॉर्ड में फेरबदल करने के आरोप में सेवानिवृत्त कर्मी काबू

Tue, 10 Dec 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Retired employee arrested for altering records
कुरुक्षेत्र। हाउस टैक्स रजिस्टर में छेड़छाड़ करने के मामले में नगर परिषद से सेवानिवृत कर्मचारी को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। ईश्वर चंद निवासी रामचंद्र कॉलोनी की लोकायुक्त चंडीगढ़ के जरिए थाना शहर थानेसर को शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

शिकायत में ईश्वर चंद ने बताया था कि उसकी कच्चा घेर में दुकान है। साल 1849 के राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह दुकान उसके पूर्वजों के नाम चली आ रही है। अब आगे उसके नाम पर है, लेकिन नप के हाउस टैक्स रजिस्टर में फर्जी इंद्राज कर पूर्व में नप के उप प्रधान रहे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया था। उस दौरान हाउस टैक्स ब्रांच की जिम्मेदारी इस कर्मी की थी। आरोप था कि हाउस टैक्स रजिस्टर में बिना किसी आधार व सबूतों के फेरबदल करने का अधिकार किसी अधिकारी/कर्मचारी को नहीं है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। छानबीन के बाद नप हाउस टैक्स के रिकॉर्ड में फर्जी इंद्राज कर धोखाधड़ी मामले में संलिप्त नप के पूर्व कर्मी को जांच में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed