{"_id":"574213f54f1c1b164d690a96","slug":"result-was-booby-not-even-close-to-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसड्डी रहा रिजल्ट, आधे भी पास नहीं हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसड्डी रहा रिजल्ट, आधे भी पास नहीं हुए
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
Updated Mon, 23 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया। स्कूल बंद होने की वजह से बहुत से छात्रों से रिजल्ट साइबर कैफों में देखा, जबकि कुछेक स्कूलों ने रविवार को भी स्कूल खोलकर अपने बच्चों के साथ रिजल्ट का जश्न बनाया। लेकिन जिले का ओवरआल रिजल्ट देखा जाए तो बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने भी रिजल्ट के हालात देखकर बहुत चिंता व्यक्त की है। प्राइवेट स्कूलों के रिजल्ट प्रतिशत फिर भी थोड़ा बेहतर है, लेकिन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट तो बहुत ही खराब है। जिसके चलते सरकारी स्कूलों की शिक्षण प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
रिजल्ट के मामले में अंबाला कुल 21 जिलों में 16वें स्थान पर है। अंबाला में कुल 12788 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 5188 ही पास हुए हैं। जिले का कुल रिजल्ट 40.57 प्रतिशत रहा है। इसी को लेकर सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों की चिंताएं भी बढ़ गई हैै।
विज्ञापन
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला कैंट।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसीपल रमेश बंसल ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 9 रही व मैरिट सूची में 62 छात्रों ने स्थान पाने में सफ लता अर्जित की व 60 प्रतिशत से 74 प्रतिशत अंक पाने वाले में 93 छात्र रहे। इसके इलावा अरोड़ा (482 अंक) प्रथम, शशांक (464 अंक) द्वितीय, निक्कू (461 अंक) तृतीय, सूरज (459 अंक) चतुर्थ, कुश गोयल (458 अंक) पाचवां, गौरव व मोहित (455 अंक) छटा, सातवां, हिमांशु (454 अंक), आठवां व अभिषेक (453 अंक) नौवां स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
पीकेआरजैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला सिटी
प्रिंसिपल अमिता नागपाल ने बताया कि दसवीं कक्षा का परिणाम गुणात्मक व संख्यात्मक स्तर पर शानदार रहा। जिसमें कोमल ने 462 अंक, काजल ने 446 अंक, प्रीति मौर्या ने 443 अंक हासिल किए। जबकि 20 छात्राओं ने 80 प्रतिशत के अधिक अंक प्राप्त करके मैरिट, 45 छात्राओं ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए व 107 छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विजेता छात्राओं को स्कूल स्टाफ ने बधाई दी।
सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराड़ा
प्रिंसिपल हरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल का कुल परिणाम 96 प्रतिशत रहा और छात्र जसप्रीत सिंह ने टॉप कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं 6 बच्चों ने मैरिट प्राप्त की और 15 बच्चों प्रथम श्रेणी में रहे। प्रबंधक कमेटी ने बच्चों को उनकी सफलता की बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही उन्होंने अध्यापकों को अच्छा परिणाम लाने का श्रेय दिया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, बराड़ा
प्रिंसिपल जगदीश मेहरा ने बताया कि कक्षा दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 2 छात्रों ने जहां मेरिट में स्थान हासिल किया, वहीं 22 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर किए। अंत में स्कूल के छात्रों को बधाई दी गई। जिसके बाद स्कूल में जश्न का माहौल रहा।
जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राय मार्केट
प्रिंसिपल उमा मलिक ने बताया कि दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। ऐसे में कुमारी अनु ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल का नाम चमकाया। इन परिणामों में 126 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिसमें 53 विद्यार्थियों ने मेरिट तथा 56 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
वहीं कुल 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 28 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 42 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक व 31 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। जबकि कुमारी अनु ने 97.2 प्रतिशत, श्रुति और कुमुद ने 94.6 प्रतिशत, अमीशा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसके बाद विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर उनकी उत्कृष्ट सफलता पर बच्चों व उनके अभिभावकों तथा अध्यापिकाओं को हार्दिक बधाई दी गई।