फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Resolve complaints on priority: Deputy Commissioner

शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटारा : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints on priority: Deputy Commissioner
कुुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विभाग 
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में मौके पर 20 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया। करीब 15 शिकायतों को निपटाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन

शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए।

कुुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विभाग 

कुुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed