फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   report of one person found corona positive

एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
report of one person found corona positive
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लिए गए सैंपलों में रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कुरुक्षेत्र में अब कोरोना वायरस के दो सक्रिय केस हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। टीम ने आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 301 सैंपल एकत्रित किए गए थे। ये जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 22 हजार 146 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 787 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक लिए गए 538198 में से 515626 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं, उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने बताया कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन शेड्यूल जारी कर टीकाकरण कर रहा है। शेड्यूल के अनुसार विभाग द्वारा सोमवार को 75 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
गांव अटवान में बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले में गांव अटवान में बनाए गए एक कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed