फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Renovation work of HUDA Community Center started

Kurukshetra News: हुडा कम्युनिटी सेंटर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of HUDA Community Center started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। पिछले कई वर्षों से खस्ता हालत में पड़े वार्ड नंबर आठ के हुडा स्थित कम्युनिटी सेंटर के अच्छे दिन आने की आस जगी। दो करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार के कार्य का बुधवार को नगर पालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के विद्वान पंडित ऋषि राज की ओर से पूरे विधि-विधान से पूजा की गई। तत्पश्चात नगरपालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा ने पार्षदों की उपस्थिति में कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार के काम की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रधान गुलशन ने कहा कि कभी अफसरों के तबादले तो कभी किन्हीं अफसरों की काम के प्रति लापरवाही के चलते पिछले काफी समय से कम्युनिटी सेंटर का काम लटका हुआ था। दो करोड़ 43 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार में बाहर की बाउंड्रीवॉल बनवाने से लेकर तमाम चीजों की मरम्मत, नई टाइलें, नए फर्श, नई सैनिटेशन, साफ-सुथरे बाथरूम व शौचालय, पार्क का निर्माण एवं कम्युनिटी सेंटर को सेंट्रल एसी करने तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेंटर का न केवल लाइटों से सुंदरीकरण होगा बल्कि सुंदरीकरण के दृष्टिकोण से साथ लगते हुए ग्राउंड को उच्च स्तरीय सुविधाओं जैसे बच्चों के लिए झूले, सैर करने के लिए फुटपाथ एवं जिम के सामान के साथ लैस कर सुंदर पार्क का रूप भी दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed