फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Renovation of Gita Dwar begins; traffic diverted.

Kurukshetra News: गीता द्वार का जीर्णोद्धार शुरू, यातायात डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Gita Dwar begins; traffic diverted.
पिपली। थर्ड गेट-पिपली रोड पर नेशनल हाईवे के साथ स्थित गीता द्वार का जीर्णोद्वार होगा, जिस पर कार्य शुरू किया जा चुका है। इसी के चलते शुक्रवार को यहां से दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। यातायात शहर के दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया गया। अगले कई दिनों तक राहगीरों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर प्रशासन ने दिव्य नगर योजना के तहत दो नए द्वारों का निर्माण करना है तो वहीं गीता द्वार का जीर्णोद्वार कर कायाकल्प किया जाना है। इसी के चलते कार्य शुरू किया जा चुका है, ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही वाहन चालकों को परेशनी का सामना करना पड़ा। पिपली में फ्लाईओवर पर दोनों ओर आर्कषक चित्रकारी भी की जा रही है, जो न केवल धर्मनगरी की सुंदरता को चार चांद लगा रही है बल्कि गीता का संदेश भी इसके जरिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed