फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   remembar kashmir to se geetadu folk dance

गीतड़ू लोकनृत्य को देख याद आया कश्मीर

Tue, 15 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
remembar kashmir to se geetadu folk dance
तेरहां
विज्ञापन
ताली लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर लोक कलाकारों ने राजस्थान, तो गीतड़ लोकनृत्य को देखकर पर्यटकों को कश्मीर की याद आ गई। लोक कलाकारों ने तेरहां ताली लोकनृत्य के माध्यम से भगवान श्रीराम की आरती की।

गीता जयंती समारोह क्राफ्ट मेले के चौथे दिन सोमवार को ब्रह्मसरोवर के महिला घाट पर दोपहर में पर्यटकों का मनोरंजन करने के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सबसे पहले राजस्थान के लोक कलाकारों के नए ग्रुप ने विशेष तौर पर तेरहां ताली, घूमर और भव्यी लोक नृत्य पेश किया।

कलाकारों ने अपने पांव पर तेरहां टल्लियां बांधकर, चूड़ा पहन कर और सिर पर छोटी-छोटी तीन हांडियां सजाकर नृत्य किया। इन कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राम की आराधना के होने वाली आरती भी पेश की। इसके बाद कश्मीर के इन लोक कलाकारों ने गीतड़ू लोक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को बताने का प्रयास किया कि पुराने समय में जब लोगों के पास संदेश पहुंचाने का कोई साधन नहीं होता था, तो वे किस प्राकर कबूतरों के माध्यम से अपना संदेश पहुंचाते थे।

इस लोक नृत्य में कश्मीर का ग्रामीण जीवन स्तर भी दर्शाने का प्रयास किया गया। मंच पर हिमाचल के चंबा जिले से गद्दी और पंजाब का भांगड़ा और उत्तराखंड का छबेली नृत्य भी पेश किया गया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन चन्नी ने किया। एनजेडसीसी के अधिकारी राजेश बस्सी ने बताया कि सोमवार को नए कलाकारों के ग्रुप ने प्रस्तुति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed