फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief came after two days, the sun shone throughout the day and the temperature increased.

Kurukshetra News: दो दिन बाद मिली राहत, दिनभर खिली रही धूप तो बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Relief came after two days, the sun shone throughout the day and the temperature increased.
कुरुक्षेत्र। शुक्रवार को मौसम दिनभर साफ रहा। सुबह से शाम तक धूप खिली रही। हालांकि आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं लेकिन धूप खिलने से ठंड का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भी मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं। रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रविवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है जबकि सोमवार को भी बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

उधर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि मौसम में बदलाव गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। फिलहाल हुई बारिश गेहूं के लिए वरदान साबित हुई है। फसल बेहतर हो गई है। फिलहाल ठंड रहने से फसल में फायदा होगा। अभी उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम में ठंडक बनी रहेगी जिसके पीछे मौसम में बदलाव ही माना जा सकता है। उनका कहना है कि अब तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बावजूद सब्जी उत्पादक किसानों को बदलते मौसम में जरूर सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed