फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rehearsal of International Yoga Festival held at Sri Krishna Ayush University

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में की अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal of International Yoga Festival held at Sri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में गुरुवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल योग की रिहर्सल की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर समेत सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान योग शिक्षक योगेंद्र कुमार ने योग प्रोटोकॉल के सभी चरणों का अनुशासित ढंग से अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सभी आसनों और प्रक्रियाओं का पालन किया।
विज्ञापन

प्रो.धीमान ने कहा कि राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रिहर्सल अनिवार्य है। इससे न केवल समन्वय मजबूत होता है, बल्कि संभावित तकनीकी और व्यवस्थागत समस्याओं की पहचान कर समय रहते समाधान किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के समर्पण की सराहना की। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने भी प्रतिभागियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि 21 जून को ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर होने वाला मुख्य कार्यक्रम जनजागरण और स्वास्थ्य-संदेश का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर जितेश कुमार पंडा, प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो.वैद्य देवेंद्र खुराना,अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.राजेंद्र सिंह, प्रो. सीमा, प्रो. शोभा कौशल, प्रो.आशीष मेहता, योग विभाग की चेयरपर्सन प्रो.शीतल सिंगला, प्रो.राजा सिंगला, प्रो.नीलम, प्रो. रविराज, प्रो. शंभू दयाल शर्मा, प्रो. अमित कटारिया, प्रो.दीप्ति पराशर, प्रो. मनोज तंवर, प्रो. सुनीति तंवर, डॉ. सुरेंद्र सहरावत, डॉ. ममता राणा, डॉ. मोहित, डॉ. नेहा लांबा, उपकुलसचिव विकास शर्मा, अतुल गोयल, सहायक कुलसचिव राम निवास, चंद्रशेखर अत्रे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed