{"_id":"6990ea81fe898c0ff30163ac","slug":"red-cross-will-provide-cpr-and-first-aid-training-to-bus-drivers-and-operators-of-private-schools-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150130-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेडक्रॉस निजी स्कूलों के बस चालक-परिचालकों को देगा सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेडक्रॉस निजी स्कूलों के बस चालक-परिचालकों को देगा सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग
Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के अधिकतर निजी स्कूलों की बसों पर कार्यरत चालक- परिचालकों के पास सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रमाणपत्र नहीं है। स्कूलों में कार्यरत गार्डन, हेल्पर, के लिए भी फस्र्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग और सीपीआर का प्रशिक्षण होना जरूरी है। इस प्रशिक्षण के आद आरटीओ विभाग से कंडक्टर लाइसेंस बनवाया जाता है।
जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस समिति के साझा प्रयास से आरटीए विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी निजी स्कूलों में कार्यरत बसों में चालक परिचालक हेल्पर और गार्ड को सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडियन रेडक्रॉस समिति की ओर से कंडक्टर लाइसेंस के लिए फस्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग जो बस में कार्यरत परिचालक और चालक के लिए होगी। वहीं दूसरी ओर हेल्पर और गार्ड के लिए सीपीआर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
शिक्षा विभाग और आरटीए विभाग के साथ मिलकर रेडक्रॉस सोसायटी से सभी निजी स्कूलों में पत्र लिखा गया है और अनुरोध किया गया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के निर्देशानुसार वह अपने स्कूल की बसों में कार्यरत चालक, परिचालकों को फस्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दिलवाकर कंडक्टर लाइसेंस बनवाने और सीपीआर की ट्रेनिंग दिलवाकर उनका भी प्रमाण पत्र प्राप्त करें। प्रशासन के द्वारा नियुक्त की टीम द्वारा जब पेपर दिखाने की बात की जाए तब चालक व परिचालक द्वारा फस्ट एड और सीपीआर का प्रमाण पत्र एवं कंडक्टर लाइसेंस दिखाने में आसानी हो ।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निजी स्कूलों की सुविधा के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर स्कूल में ही स्कूल की सुविधा अनुसार फस्ट एड होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सीपीआर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। एक बैच में 30 लोगों का बनाया जाता है, जिनका पंजीकरण ऑनलाइन किया जाता है। ऑनलाइन करवाने के बाद रेडक्रॉस समिति के अधिकारी और फस्ट एड लेक्चर द्वारा स्कूल स्तर पर ही जाकर यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे कि उन्हें रेडक्रॉस समिति ना आना पड़े। कुरुक्षेत्र पहला जिला होगा जहां रेडक्रॉस ट्रेनिंग की सुविधा स्कूल में जाकर देगा।