फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Records of hotels and restaurants were searched, vehicles were checked

Kurukshetra News: होटल और रेस्टोरेंट का रिकॉर्ड खंगाला, वाहनों जांचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Records of hotels and restaurants were searched, vehicles were checked
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस बेहद चौकन्नी है। जिले भर मेंं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में गृह मंत्री अनिल विज ध्वजारोहण करेंगे। आयोजन स्थल पुलिस लाइन के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडर्स को तैनात किया गया है। धर्मशाला, होटल, लॉज और रेस्टोरेंट की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों को अपने इलाके में होटलों और धर्मशालाओं में विशेष जांच के आदेश दिए गए हैं। अजनबी लोगों की जांच करके उनके पर्चे काटे गए। सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, ढाबों पर यात्रियों से पूछताछ और जांच की गई। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सचेत रहें। किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। किसी भी वाहन को रास्ते में व भीड़ के पास खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिलेभर में विशेष स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच चल रही है।
विज्ञापन

बाक्स
ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजन स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आयोजन स्थल को धारा 144 के तहत रेड जोन घोषित कर किया गया है। अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed