{"_id":"7ec605cca301fd1bca7a2876b5a1d202","slug":"ready-adr-to-resolve-disputes-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर विवाद सुलझाने के लिए एडीआर तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर विवाद सुलझाने के लिए एडीआर तैयार
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने कहा कि जिला के लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए हरियाणा प्रदेश का पहला जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र तैयार है।
इस जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का उद्घाटन 3 मार्च को शाम 5 बजे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति संजय किशन कौल करेंगे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने रविवार को जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिला कुरुक्षेत्र के कोर्ट परिसर में जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इस केंद्र में पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज, मीडिएशन सेंटर, विक्टीमाइज कंपनसेशन स्कीम के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2012 को हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश कुमार मित्तल व हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र मंडल कुरुक्षेत्र न्यायमूर्ति कमलजीत सिंह आहलूवालिया ने इस प्र्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्घाटन 3 मार्च को शाम 5 बजे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति संजय किशन कौल करेंगे। उनके साथ हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति जसबीर सिंह, हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति एसके मित्तल, हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र मंडल कुरुक्षेत्र न्यायमूर्ति राकेश कुमार गर्ग भी उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। इस मौके पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग व जिला अदालत के अन्य न्यायाधीश मौजूद थे।