{"_id":"63599aecad8a940ac26ef1da","slug":"ravi-batan-appointed-as-bjp-district-president-kurukshetra-kurukshetra-news-knl12556480","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि बतान बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि बतान बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि बतान का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ने भाजपा जिला इकाई में बड़ा फेरबदल किया है। करीब दो साल पहले जिलाध्यक्ष बनाए गए राजकुमार सैनी को हटाकर उनकी जगह आरएसएस से जुड़े रहे रवि बतान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी देने की सूचना खुद प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ही कॉल कर दी।
वहीं राजकुमार सैनी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को कुरुक्षेत्र जिले का प्रभारी बनाया गया है। मेहर चंद गहलोत को कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी से प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी होने का दायित्व सौंपा गया है। उधर रवि बतान का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी ईमानदारी व लग्न से निभाएंगे।
लुधियाना से एमटेक तक की पढ़ाई कर चुके मूल रूप से बुटान खेड़ी के रहने वाले रवि बतान सेक्टर सात में परिवार सहित रह रहे हैं। बतान 1998 में आरएसएस से जुड़े थे और चार साल बाद प्रचारक बन गए। दिसतंबर 2020 से वे करनाल के विस्तारक के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उन्होंने इसे छोड़ करनाल विस्तारक का ही दायित्व निभाया। इससे पहले वे 2017 में फरीदाबाद में विस्तारक रहे और वहीं 2015 से 2017 तक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। 2009 में सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े तो थानेसर में शक्ति केंद्र प्रमुख और बाद में मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने पगड़ी पहना किया स्वागत
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन आश्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश भारद्वाज, संगीता सांगवान व शिवानी चौधरी व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक जाडू ने पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रवि बतान के आवास पर पहुंचकर स्वागत किया। वहीं खेल मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या डा. शकुंतला शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने भी बतान को बधाई दी है।