फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ravana's clan will be burnt at five places in the city today at 6.2 pm.

Kurukshetra News: शहर में आज पांच जगह 6.2 बजे होगा रावण के कुनबे का दहन

Thu, 02 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ravana's clan will be burnt at five places in the city today at 6.2 pm.
सेक्टर 13-17 में बनाई गई लंका। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर वीरवार को दशहरा मनाया जाएगा। सभी जगह एक ही समय शाम 6:02 बजे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा कमेटी ने इसके आयोजन की तैयारी कर ली हैं। दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 में सबसे ऊंचा करीब 100 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बाकी जगह 70 से 75 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया है। दोपहर बाद दो बजे से शाम सात बजे तक सनौली रोड समेत कई मुख्य सड़कों को बंद रखा जाएगा। पानीपत से हरिद्वार जाने वाले सनौली रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 मित्तल मेगा माॅल, श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की ओर से सेक्टर-13-17 में दशहरा मनाया जाएगा। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से देवी मंदिर, सनाधन धर्म रामलीला मॉडल टाउन द्वारा शिवाजी स्टेडियम और कृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 में अग्रवाल भवन के नजदीक दशहरा का आयोजन किया जाएगा। इनके साथ करीब 1500 हनुमान स्वरूप वानर सेना के साथ रावण के पुतलों का दहन निकलेंगे। साथ ही श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएंगी। हनुमान स्वरूप दोपहर बाद एक बजे दशहरा स्थल की तरफ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


चौक-चौराहों व बाजार में रहेगी पुलिस तैनात
पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष चिह्नित स्थानों पर बैरिकेड सहित नाके लगाए हैं। पीसीआर, राइडर व डायल 112 गश्त पर रहेंगी। शहर में मुख्य बाजार, चौक-चौराहों सहित होटल, ढाबे, धर्मशाला, मस्जिद इत्यादि स्थानों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस सिविल वर्दी में भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवानों की एक रिजर्व बनाकर पुलिस लाइन में तैनात किया है। रिजर्व में तैनात सभी जवान एंटी राइट इक्विपमेंट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन सिल्ड, लाठी, डंडा, हेल्मेट इत्यादी से लैस होंगे। थाना माडल टाउन क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक नवीन संधू, थाना तहसील कैंप क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह, थाना चांदनी बाग क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार व उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके साथ थाना शहर, किला, समालखा, बापौली, सनौली, इसराना, सदर, पुराना औद्योगिक सेक्टर 29 व मतलौडा में थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है।
दोपहर दो से शाम सात बजे तक परिवर्तित रहेगा मार्ग
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात थाना प्रभारी सहित जोन प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में दोपहर दो से शाम सात बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को बाईपास के माध्यम से बाहरी जीटी रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा। जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले व भारी वाहनों सहित ऑटो इत्यादि के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। साथ ही बलजीत नगर नाका से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को बाइपास से निकाला जाएगा। संजय चौक से बलजीत नगर नाका की तरफ जाने वाले वाहनों पर दोपहर बाद तीन से शाम 6:30 बजे तक पाबंदी रहेगी। दशहरा स्थल के पास बाइक सहित कोई भी वाहन लेकर न जाएं।
वर्जन :
दशहरा सौहार्द का त्योहार है। इसके पीछे किसी प्रकार के द्वेष नहीं रखें। पुलिस ने वीरवार को दशहरा के दौरान शहर के अंदर के रूट डायवर्ट किए हैं। वाहन चालकों को इसकी एडवाइजरी दी गई है। किसी प्रकार की परेशानी आने पर पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।

भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक

दशहरा से हमें प्रेरणा लेकर अहिंसा और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। लोगों से अपील है कि वे इस अवसर पर आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत करें। - डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed