फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ratnawali will become Mahakumbh of folk culture

Kurukshetra News: रत्नावली बनेगी लोकसंस्कृति का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ratnawali will become Mahakumbh of folk culture
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर हरियाणा की लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। राज्य स्तरीय रत्नावली-2025 महोत्सव का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर के 3500 से अधिक विद्यार्थी और कलाकार 34 हरियाणवी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में यह चार दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

हरियाणवी सिनेमा जगत के चर्चित कलाकार यशपाल शर्मा, रणदीप हुड्डा, मेघना मलिक और जगदीप अहलावत को आमंत्रित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल हरियाणा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महोत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य, सांग, रागिनी, नाटक, लोकगीत, भजन, हास्य नाटिका, चौपाल, लोकविनोद, हरियाणवी कविता और कोरियोग्राफी जैसी पारंपरिक विधाएं शामिल होंगी। साथ ही हरियाणवी व्यंजन प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा पवेलियन में लगाए जाएंगे 50 से अधिक स्टॉल : हरियाणा पवेलियन 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों की ओर से तैयार हस्तशिल्प, पेंटिंग, पारंपरिक परिधान और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed