फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ration depot suspended for not following rules

Kurukshetra News: नियमों का पालन न करने पर राशन डिपो सस्पेंड किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ration depot suspended for not following rules
काछवा। गांव काछवा में एक डिपो होल्डर द्वारा नियमों का पालन न करने के कारण उसके डिपो का लाइसेंस रद्द कर दिया है। डिपो संचालक रिंकू का डिपो शिवाले से आगे वाटर सप्लाई के ट्यूबवेल के पास स्थित है । एक ग्रामीण की ओर से पिछले दिनों इसकी शिकायत उपायुक्त एवं सीएम विंडो पर की गई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फूड सप्लाई की टीम ने डिपो चेक किया तो पाया गया कि डिपो होल्डर की दुकान में सीलन थी। छत भी टूटी हुई थी। न ही डिपो के आगे साइन बोर्ड लगाया गया था। सीलन की वजह से उपभोक्ताओं को दिया जाने वाला राशन खराब होने की आशंका थी । हालांकि राशन वितरण प्रणाली के तहत उसके सभी रजिस्टर चेक किए गए, जो सही पाए गए। फिर उसका डिपो सस्पेंड कर कहा गया कि जब तक वह अपनी दुकान नहीं बदलता या मरम्मत नहीं करवाता तब तक उसका डिपो सस्पेंड रहेगा।
विज्ञापन



काछवा के एक डिपो होल्डर की गांव के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी ।मौके पर जाकर राशन डिपो चेक किया गया ।राशन वितरण का रिकॉर्ड ठीक पाया गया है। लेकिन दुकान में सीलन होने व साइन बोर्ड न होने से उसका डिपो सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


- रविंद्र जागलान ,सहायक फूड एंड सप्लाई अधिकारी,करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed