फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rape

पासपोर्ट बनवाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म

Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
rape
विदेश भेजने का झांसा देकर कुरुक्षेत्र के होटल में एक लैब तकनीशियन ने विवाहित के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मूल रुप से पंजाब की रहने वाली है और उसका विवाह पिहोवा के एक वाहन चालक के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। जहां उसके मायके की पड़ोस में रहने वाली कर्मजीत कौर पत्नी नायब सिंह ने बताया कि वह एक ऐसे आदमी को जानती हो जो उसे विदेश भेज सकता है। पीड़िता विदेश जाकर नौकरी करना चाहती थी। इसलिए उसकी बातों में आकर वह गांव डकाला पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह से मिलवाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि हरप्रीत सिंह पंजाब में प्रीत लेबोटरी के नाम से दुकान चलाता है। यहां उससे मिलकर उसने विदेश जाने की इच्छा जताई। इस पर हरप्रीत ने उसे विदेश भिजवाने और वहां नौकरी दिलाने समेत तमाम इंतजाम कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद वह वह अपनी ससुराल पिहोवा लौट आई । जहां पर हरप्रीत का फोन उसके पास आया। हरप्रीत उसकी ससुराल आ पहुंचा। यहां पीड़िता ने अपनी सास से हरप्रीत का परिचय गांव के भाई के रुप में कराया । पीड़िता ने ससुराल बताया कि हरप्रीत उसे विदेश भिजवा देगा। वहीं उसके अगले दिन हरप्रीत पीड़िता को पासपोर्ट बनवाने के बहाने अपने साथ कुरुक्षेत्र लेकर आया। यहां एक होटल में कमरा बुक करने के बाद उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच महिला एएसआई वीना देवी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed