फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rantuk Yaksh Tirtha Society becomes helpful to CET candidates

Kurukshetra News: रंतुक यक्ष तीर्थ सोसाइटी बनी सीईटी के अभ्यर्थियों की मददगार

Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Rantuk Yaksh Tirtha Society becomes helpful to CET candidates
कुरुक्षेत्र। विभिन्न जिलों से कुरुक्षेत्र में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए रंतुक यक्ष तीर्थ सोसाइटी मददगार बनी। सोसाइटी की ओर से अभ्यर्थियों के लिए सुबह का नाश्ता,दोपहर व रात्रि भोजन के साथ रात्रि ठहराव का निशुल्क प्रबंध किया गया है। ये जानकारी षडदर्शन साधु समाज हरियाणा के कार्यालय सचिव एवं ठाकुरद्वारा रतनदक्ष चिट्टा मंदिर संचालक महामंडलेश्वर महंत रामअवतार दास ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिपली एवं कुरुक्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के बाहर सोनीपत,रोहतक,पानीपत,जींद व नरवाना आदि शहरों से धर्मनगरी में 26 और 27 जुलाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहा पर वे अपना जरूरी सामान जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों व जानकारों के लिए सुबह का नाश्ता,दोपहर व रात्रि भोजन के साथ रात्रि ठहराव का निशुल्क प्रबंध ठाकुरद्वारा रतनदक्ष चिट्टा मंदिर में किया गया है। इसके अलावा रविवार 27 जुलाई को परीक्षा समाप्त होने के बाद इन्हें धर्मनगरी के तीर्थ स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए रंतुक यक्ष तीर्थ सोसाइटी ने जनहित में इन अभ्यर्थियों के लिए ये व्यवस्था करने का निर्णय लिया। सोसाइटी के पदाधिकारी एवं मंदिर के सेवादार इस व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed