फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ranjana Kathak teach poor children for free

गरीब बच्चों को मुफ्त में सिखाती हैं रंजना कत्थक

Tue, 31 May 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 31 May 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ranjana Kathak teach poor children for free
रंजना - फोटो : amar ujala
स्कूलों में पढने वाले गरीब बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास पैदा करने   के लिए उन्हें  कत्थक नृत्य की मदद दी जा रही है। यह काम सेक्टर 2 में  रहने  वाले कत्थक नृत्यांगना रंजना मुफ्त में कर रही है। रंजना लंबे वक्त  से इन  गरीब बच्चों को कत्थक नृत्य की टे्रनिंग दे रही है। उनका मानना है  कि नृत्य  से बच्चों में गजब का आत्मविश्वास पैदा हो सकता है। जो उनके  भविष्य में  काम आएगा।
विज्ञापन



सेक्टर 2 निवासी कत्थक नृत्यांगना रंजना ने  पंजाबी  यूनिवर्सिटी पटियाला से कत्थक में पीजी किया इसके बाद इसे  प्रोफेशनल तौर पर  अपनाया भी। वह कहती है कत्थक सीखने में मेहनत के साथ  वक्त और पैसा भी खर्च  करना पड़ता है। ऐसे ही एक दिन किसी सरकारी स्कूल में  जाना हुआ वहां की  बच्चियों को देखकर लगा कि इन्हें अभी से बैसिक सिखाए जा  सकते हैं। ताकि  इनके भविष्य में काम आ सके।
विज्ञापन


बस यही से इन बच्चों को कत्थक  सिखाने की ठानी।  वह बताती हैं कि मैं एक निजी स्कूल में कत्थक टीचर भी  रही हूं। कई निजी  स्कूलों में इसके लिए अलग से फीस भी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में  सरकारी स्कूल में  पढने वाले बच्चों के लिए यह एक बस सपने की तरह ही है।  इन बच्चों के पास  न  ही प्रतिभा की कमी है, न ही लगन की।  ऐसे में यह काम  और आसान हो गया। रंजना  ने बताया कि दो दिन पहले ही गांव पलवल के राजकीय  हाई स्कूल में दो दिवसीय  कार्यशाला लगाई। जिसमें कई छात्राएं शामिल हुई।  स्कूल की शिक्षिका गीता  रानी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। जिसके  परिणाम स्वरूप दस बच्चियों  को कत्थक का बैसिक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed