फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rani in 100 meter race, Shashi first in 400 meter race

Kurukshetra News: सौ मीटर में रानी, 400 मीटर दौड़ में शशि प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Rani in 100 meter race, Shashi first in 400 meter race
पिहोवा। दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिलाएं। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी कॉलेज पिहोवा के खेल मैदान में किया गया। इसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष की आयु की महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्राेत्साहित किया तथा जीवन में एक खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रानी ने पहला स्थान हासिल किया, ऊषा ने दूसरा तथा रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सीमा ने पहला, रानी ने दूसरा तथा कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डिस्कस प्रतियोगिता में अनिता ने पहला, कविता ने दूसरा और रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजविंदर कौर ने पहला स्थान हासिल किया, नरेशी ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 400 मीटर दौड़ में शशि ने पहला, रश्मि ने दूसरा और एकता ने तीसरा स्थान पाया। साइकिलिंग में आरुषा पहले स्थान पर, नेहा दूसरे और अंजू तीसरे स्थान पर रही। परियोजना योजना अधिकारी कुसुम कांबोज ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक की आयु के लिए 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर स्पर्धा करवाई गई। इससे कम आयु के लिए 400 मीटर, 300 मीटर दौड़ सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 2100, द्वितीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 1100 रुपये एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 750 रुपये की राशि उनके खातों में डाली जाएगी। प्रतियोगिता की विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed