फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ran 2 km of 302 accused. Police brought the bike, Kurukshetra

302 का आरोपी दौड़ा 2 किमी. बाइक पर लेकर आई पुलिस

Thu, 30 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 30 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ran 2 km of 302 accused. Police brought the bike, Kurukshetra
आरोपी के साथ राइडिंग करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

कानून हाथ में लेने के आरोपियों में कानून की वर्दी पहनने की चाह बढ़ती जा रही है। हरियाणा पुलिस की भर्ती में बुधवार को एक और बंदी ने दौड़ लगाई। पिछले एक माह से हत्या के आरोप में कानूनी सलाखों के पीछे कैद इस अंडरट्रायल बंदी ने पुलिस की निगरानी में दौड़ तो शुरू कर दी, लेकिन पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी नहीं कर पाया।

महज दो किलोमीटर तक जाकर चक्कर खाकर गिर गया। दौड़ लगाते लगाते बंदी भाग न जाए इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। यहां तक कि पुलिस का एक अधिकारी लोडेड रिवाल्वर भी लेकर तैयार था। हालांकि चक्कर खाकर गिरने के बाद उसे पुलिसकर्मी मोटर साइकिल पर वापस ले आए। भर्ती प्रक्रिया में अब यह तीसरा ऐसा अभ्यर्थी शामिल हुआ है जो गंभीर आरोपों में जेल में बंद है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को करनाल जिले के टापू गांव निवासी अमित पुत्र सुरजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया। हालांकि अमित पिछले एक माह से हत्या के आरोप में करनाल जेल में बंद है। अंडरट्रायल होने के कारण कोर्ट की विशेष मंजूरी के बाद अमित को शामिल होने का मौका तो मिला, लेकिन वह इसे भूना नहीं पाया। दो किलोमीटर तक ही दौड़ सका और गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दौड़ा कैदी
अमित पर हत्या के मामले में केस चल रहा है। ऐसे में प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। उस पर निगरानी रखने के लिए डीएसपी अनूप सिंह, ऋषिपाल, इंस्पेक्टर राजेंद्र उमरी भी मौजूद रहे। इनके अलावा पुलिस विभाग के तीन मोटरसाइकल राइडर और एक जीप भी बंदी के साथ साथ ट्रैक पर मौजूद थी।

बंदी कही मौका देखकर भाग न जाए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां तक कि एक पुलिस अधिकारी ने दौड़ पूरी होने से पहले बकायदा अपनी रिवाल्वर में गोलियां भी भरी और दौड़ में उसके साथ साथ चले। अमित को करनाल जेल से लेकर आए सब इंस्पेक्टर किताब सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या के आरोप में पिछले एक माह से बंद है  और आज इसे कोर्ट के आदेश पर भर्ती में लाया गया था।


अब तक दौड़ तीन एक ही कर पाया पूरी
अमित से पहले दो और विचाराधीन बंदी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं। लेकिन इन तीनों में से केवल एक ही बंदी दौड़ पूरी कर पाया। अमित और इससे पहले दौड़ा एक बंदी दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं दौड़ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed