फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ramps of more than 200 shops on Pipli to Ladwa Road were demolished.

Kurukshetra News: पिपली से लाडवा रोड पर 200 से ज्यादा दुकानों के तोड़े रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ramps of more than 200 shops on Pipli to Ladwa Road were demolished.
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा तोड़े गए रैंप। संवाद
कुरुक्षेत्र। सीएम सिटी में सड़क पर आए दिन बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पिपली-लाडवा रोड पर बाजार क्षेत्र में शनिवार और रविवार को विशेष तौर पर अभियान चलाया। इसके तहत सड़क के निकट लगते 200 से ज्यादा दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के सामने कार्रवाई की गई। दुकानों के रैंप और थड़े तोड़े गए।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने लंबे समय से निर्मित रैंप और थड़ों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। वहीं गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाने की प्रक्रिया के तहत दोनों तरफ खुदाई भी कराई गई। कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने की कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


पिपली-लाडवा मार्ग कुरुक्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग है, जिस पर बड़ी संख्या में दुपहिया, तिपहिया, कारें और अन्य भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में आसपास की दुकानों के संचालकों की ओर से किए अतिक्रमण के कारण वाहन को पक्की सड़क से नीचे उतारकर बचने का प्रयास करना या क्रॉसिंग करके आगे निकलने से खतरे की आशंका बनी रहती है। दुकानों के आगे अतिक्रमण से दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड के चौड़ीकरण के लिए पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही थी। इसका मुद्दा विधानसभा में भी कई बार गूंजा। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है।
किशनपुरा मोड़ तक ड्रेनेज और इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट

पिपली-लाडवा रोड फोरलेन की घोषणा पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से पेश किए बजट में की जा चुकी है। ड्रेनेज तक दोनों तरफ इंटरलॉकिंग की प्रक्रिया को चौड़ीकरण का हिस्सा माना जा रहा है। रोड पर ड्रेनेज तक 15 से 20 फीट तक हिस्से में पेवर ब्लॉक लगेंगे। पिपली अनाज मंडी से होते हुए किशनपुरा मोड़ तक ड्रेनेज में आसपास का पानी गिराए जाने की व्यवस्था होगी। इंटरलॉकिंग, ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर लगभग चार करोड़ का बजट खर्च होगा।

दो माह में होगा कार्य पूरा, चार करोड़ होंगे प्रोजेक्ट पर खर्च : धर्मवीर
पीडब्ल्यूडी लाडवा शाखा के एसडीओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड पर किशनपुरा तक इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज का प्रोजेक्ट दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास है बारिश में सड़क किनारे जलभराव और किशनपुरा सहित आसपास की कॉलोनी के हर घर का बचा पानी नवनिर्मित ड्रेनेज में जाए। सड़क भी टूटने से बचेगी और लोगों को गंदगी और मच्छर-मक्खियों से भी राहत मिलेगी। बरसाती नाले तक टाइलें लगाई जाएंगी। प्रोजेक्ट पर चार करोड़ खर्च होंगे। लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कब्जे अपने आप हटा लें, विभाग का समय और सरकार का पैसा खराब न करें। कोई भी व्यक्ति, दुकानदार, प्रतिष्ठान संचालक सड़क के पास अतिक्रमण करता पाया गया तो कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा तोड़े गए रैंप। संवाद

कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा तोड़े गए रैंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed