फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ramlila is a strong pillar of culture and tradition: Rakesh

रामलीला संस्कृति व परंपरा का मजबूत स्तंभ : राकेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Ramlila is a strong pillar of culture and tradition: Rakesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क में शनिवार रात्रि को श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के कलाकारों ने रावण वेदवती संवाद व श्रवण लीला के प्रसंगों का मंचन किया। समाजसेवी सीए राकेश ढल ने रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला संस्कृति व परंपरा का एक मजबूत स्तंभ है। इसके संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा।

मंचन के पहले दिन कलाकारों ने श्रवण कुमार के प्रसंग का मंचन किया। प्रसंग के अनुसार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाता है। यात्रा के दौरान राजा दशरथ श्रवण को मृग समझकर मार देते हैं, जिस पर श्रवण के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं। इसके अलावा कैलाश लीला का भी मंचन किया गया। लंकापति रावण भगवान शिव को तपस्या कर प्रसन्न करते हैं। इस मौके पर समाजसेवी राजेश गोयल, कुलदीप गोल्डी श्याम लाल शर्मा, संरक्षक धर्मचंद गांधी, पवन मिगलानी, प्रधान जितेन्द्र ललित, चेयरमैन डॉ महेश तनेजा, कोषाध्यक्ष निदेशक राजेंद्र गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed