फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ramkaran, who joined Congress from JJP, became MLA for the second time

Kurukshetra News: जजपा से कांग्रेस में आए रामकरण दूसरी बार बने विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Ramkaran, who joined Congress from JJP, became MLA for the second time
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 10 साल बाद दोबारा जीत हासिल की। क्षेत्र की जनता ने जजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आए विधायक रामकरण काला पर दोबारा विश्वास जताया। कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला ने भाजपा के सुभाष चंद कलसाना को सीधे मुकाबले में 6,441 मत से हरा दिया। रामकरण काला को 231 पोस्टल समेत कुल 61,050 मत प्राप्त हुए, जबकि सुभाष चंद को 171 पोस्टल समेत 54,609 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

विधायक चुने जाने के बाद रामकरण काला ने सर्वप्रथम अपने पैतृक त्योड़ा गांव में गोगामेड़ी पर जाकर माथा टेका। उसके बाद उन्होंने कई गांवों में धन्यवाद दौरे किए। वे जब जीटी रोड स्थित अपने कार्यालय पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत पर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उधर, विधायक रामकरण ने अपनी इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर दोबारा सेवा का अवसर दिया है। वह जनता की भावनाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



गांव ने दिया पूरा समर्थन
पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव की तर्ज पर शहर ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया। शहर में कुल मतदान 22 हजार 59 हुआ, जिसमें से भाजपा प्रत्याशी को 11,807 और कांग्रेस प्रत्याशी को 9,385 मत हासिल हुए। भाजपा को शहर के रुझानों में 2,422 मत की बढ़त मिली। इसके अलावा कांग्रेस ने गांव में अपनी बढ़त बनाए रखी। कांग्रेस को गांव से 51,665 और भाजपा को 42,802 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य की जमानत जब्त
शाहाबाद विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को छोड़कर अन्य दल व निर्दलीय चुनाव में उतरे सात प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उनको नोटा समेत 5,550 मत हासिल हुए। इनेलो-बसपा प्रत्याशी चंद्रभान चौहान 1,638, मिशन एकता पार्टी की प्रत्याशी कांता आलड़िया को 1,333, आप की प्रत्याशी आशा पठानिया को 932, जजपा प्रत्याशी रजिता सिंह को 431, निर्दलीय पवन गोलपुरा को 358 मत, राजेश कनीपला को 235 मत, शिव नाथ को 185 मत और नोटा 438 मत प्राप्त हुए।


पिछले विस चुनाव के मुकाबले मिले कम वोट
जिला कुरुक्षेत्र की शाहाबाद विस सीट से रामकरण काला को सबसे अधिक 50.37 फीसदी मत हासिल हुए। हालांकि यह पिछले विस चुनाव के मुकाबले 4.98 फीसदी कम है। पिछले विस चुनाव में जजपा की तरफ से चुनाव लड़ते हुए उनको 69,233 वोट मिले थे।



क्षेत्र से नशा कराएंगे खत्म : भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद कलसाना ने कहा कि पहली बार चुनाव लड़कर 54,609 मत हासिल किए हैं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत हैं। मैं भाजपा कार्यकर्ता और जनता को आश्वासन देता हूं कि शाहाबाद क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। इस बात के लिए स्वयं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनको विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed