फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rama returned to Ayodhya after a 14-year exile.

Kurukshetra News: 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे राम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Rama returned to Ayodhya after a 14-year exile.
कुरुक्षेत्र। रामाड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में प्रस्तुति देते हुए कलाकार। स्वयं - फोटो : सामाजिक बदलाव के लिए एकजुट होने का आह्वान
कुरुक्षेत्र। रामाड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के 12वें दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान राजेश कंसल ने पर्दा उठाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम के अयोध्या लौटने और गुरु वशिष्ठ द्वारा उनका राज्याभिषेक करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान राम के अयोध्या नहीं पहुंचने पर भाई भरत व्याकुल हो जाते हैं और प्राण त्यागने की सोचने लगते हैं। इसी दौरान हनुमान भगवान राम का संदेश लेकर पहुंचते हैं और उनके अयोध्या लौटने की सूचना देते हैं। इसके बाद भगवान राम के आगमन पर राज्याभिषेक की रस्म निभाई जाती है। गुरु वशिष्ठ के साथ क्लब के प्रधान, कोषाध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने भी भगवान श्रीराम का तिलक किया। इसके बाद मंगल आरती की गई।
विज्ञापन

क्लब के कोषाध्यक्ष हरिंदर सिंगला ने बताया कि रामाड्रामाटिक क्लब वर्ष 1954 से लगातार रामलीला का मंचन कर रहा है। कोरोना काल में केवल एक वर्ष रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की ओर से शुरू की गई इस परंपरा को क्लब निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने राज्याभिषेक के दिन भगवान राम के दरबार में मनोकामना करने से उसके एक वर्ष के भीतर पूरा होने की मान्यता का भी उल्लेख किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed