फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram Navami gives the message of service, sacrifice and religious observance.

Kurukshetra News: सेवा, त्याग, धर्म पालन का संदेश देता है रामनवमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami gives the message of service, sacrifice and religious observance.
कुरुक्षेत्र। प्रस्तुति देते ​मातृभूमि ​शिक्षा मंदिर के विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से शुक्रवार को रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यार्थियों ने श्रीराम स्तुति से किया। मातभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि रामनवमी का सामाजिक महत्व मर्यादा, नैतिकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में है। यह पर्व भगवान राम के आदर्श जीवन के माध्यम से समाज में धर्म, सत्य, न्याय और करुणा के मूल्यों को सुदृढ़ करता है। आपसी भाईचारे का संदेश, सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा, नेतृत्व को शक्ति के बजाय सेवा, त्याग और धर्म का पालन करने का संदेश देता है। राष्ट्र प्रेम मंच के अध्यक्ष विजय सैनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामनवमी भगवान राम के आदर्श समाज रामराज्य के दृष्टिकोण की याद दिलाती है, जोकि न्याय, समानता और सभी के कल्याण पर आधारित है। मास्टर सतीश, एडवोकेट गुलशन सैनी, रामेश्वर यादव और विशु अत्री ने भी संबोधित किया। विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अतिथियों को मिशन द्वारा स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed