फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram Navami: Ghee lamps are lit on the roofs of houses and shops, Kurukshetra

रामनवमी : घरों और दुकानों की छतों पर जलाए घी के दीये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami: Ghee lamps are lit on the roofs of houses and shops, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिरों में श्री राम जी को भोग लगाने के लिए भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। रामनवमी में मंदिरों में राम चालीसा, सुंदरकांड पाठ, श्रीरामचरितमानस पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कई जगह सुंदरकांड पाठ और श्रीरामचरितमानस पाठ का भोग डाला गया, जिसमें भंडारा लगाया गया। वहीं लोगों ने रात के समय छतों पर घी व तेल के दीए जलाए।
श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी की ओर से रामनवमी पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राम का दरबार सजाया गया। रामलीला के सदस्यों ने भगवान राम के नाम का जाप किया। सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने भगवान राम का गुणगान करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम हमेशा ही अपने भक्तों पर दयालु रहते हैं। जो प्राणी सच्चे मन से प्रभु श्री राम का नाम जपता है उसके सब दुख दूर हो जाते हैं। उसे सुखों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-सात के शिव मंदिर में मानव जिज्ञासु मंडल की ओर से रामायण का अखंड पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी कथावाचक पंडित कुलदीप शर्मा ने श्री रामचंद्र जी के गुणों का बखान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने इस धरती पर जन्म लिया थ। महर्षि वाल्मीकि के बालकांड और तुलसीदास जी के राम चरित्र मानस में इस तिथि को श्री राम जी के जन्म का उल्लेख किया गया है। भगवान राम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है। इस अवसर पर प्रधान इंदु शर्मा, मंजू शर्मा, संजय गुप्ता, भूपेंद्र, हरीश सिंगला, रमेश गोयल, रामकुमार, विनोद सिंगला, विवेक शर्मा, राकेश कुमार, कृष्ण कौशल, बीडी गुप्ता, श्याम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, मा. सुंदर लाल, गुलशन रतड़ी, महेंद्र ठाकुर, राम अवतार सिंह, रमेश शर्मा, रमेश, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में रामनवमी पर बंदियों ने माता रानी के भजन गाए। कार्यक्रम का आयोजन तिनका दो फाउंडेशन ने किया। कार्यक्रम में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता साहिल सुधा ने शिरकत की और बंदियों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक सोमनाथ जगत, उप अधीक्षक शिवेंद्र पाल सहित अन्य मौजूद रहे।

रामचरितमानस पाठ का आरंभ
पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में रामनवमी पर रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी विनोद शर्मा ने कहा कि श्री रामनवमी के अवसर पर मंदिर में रामचरितमानस पाठ शुरू किया गया। सोमवार को पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा में रामनाम का गुणगान करते सोनिया महंत व उनकी टीम।  संवाद

शोभायात्रा में रामनाम का गुणगान करते सोनिया महंत व उनकी टीम। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed