फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram Mandir: Temple decorated in Kurukshetra, screens installed for live telecast at more than 300 places

Ram Mandir: कुरुक्षेत्र में दुल्हन की तरह सजे मंदिर, 300 से ज्यादा जगहों पर लाइव प्रसारण के लिए लगी स्क्रीन

Sun, 21 Jan 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 10:34 PM IST
सार

धर्मनगरी पूरी तरह से श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। कुरुक्षेत्र के 750 मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Temple decorated  in Kurukshetra, screens installed for live telecast at more than 300 places
कुरुक्षेत्र में सजे मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार को अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस विशेष पल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र भी पूरी तरह तैयार है। जिले के मंदिरों व प्रतिष्ठानों सहित 300 से ज्यादा स्थानों पर अयोध्या से लाइव प्रसारण दिखाने के लिए स्क्रीनें लाई गई हैं, तो वहीं इस मौके पर जिले के करीब 750 मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा आदि के साथ भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोग इस विशेष मौके पर 10 लाख से अधिक दीयों से धर्मनगरी को रोशन करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले 20 दिनों से तैयारी चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है। इस विशेष मौके पर जहां सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होगा तो वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी में हवन यज्ञ होगा। विहिप के जिलामंत्री अजय गुप्ता के मुताबिक दो लाख घरों में अयोध्या से आए अक्षत वितरित किए गए हैं जबकि 250 से ज्यादा मंदिरों में कलश स्थापित किए गए हैं। घरों से लेकर बाजार, संस्थानों व प्रतिष्ठानों को सजाया गया है। जिले में महा दीपावली जैसी तैयारी की गई है।

दुखभंजन मंदिर व सन्निहित सरोवर होंगे एक लाख 11 हजार दीयों से रोशन
जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राजेश मोदगिल ने बताया कि कुरुक्षेत्र की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सोमवार, 22 जनवरी को सायं पांच बजे दुखभंजन महादेव मंदिर और सन्निहित सरोवर परिसर में श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा एक लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर महंत बंसीपुरी, कथाव्यास करुणदास महाराज, महंत रुद्रपुरी प्योदा (कैथल) और जगज्योति दरबार बिजड़पुर के महंत राजेंद्रपुरी का सान्निध्य प्राप्त होगा।

सेक्टर 17 में सजेगा श्रीराम सेवा दल का मंच, लगेंगे 11 हजार दीये
श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष आयोजन श्रीराम सेवा दल की ओर से सेक्टर-17 में किया जा रहा है। जेसीआई के सहयोग के साथ यहां न केवल बड़ी एलईडी लगाई जाएगी, जिससे अयोध्या के आयोजन को लाइव दिखाया जाएगा बल्कि सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।


अध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू के मुताबिक इस आयोजन में जहां हरियाणा कला परिषद के कलाकार अपनी कला से समां बांधेंगे वहीं प्रख्यात गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा सुंदर कांड पाठ, बजरंग बाण किया जाएगा। यही नहीं सुदंरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व भजन संध्या का आयोजन होगा तो वहीं आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। 11 हजार दीयों से सेक्टर 17 को रोशन किया जाएगा। संस्था की ओर से हर दुकानदार को दीये, तेल व बत्तियां भी बांटी जाएंगी।

कुवि व एनआईटी भी तैयार, होगा सीधा प्रसारण
अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न संस्थाओं के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी कुरुक्षेत्र परिसर में भी खुशी की लहर है। दोनों ही संस्थानों में जहां अयोध्या से लाइव प्रसारण दिखाए जाने की तैयारी की गई है वहीं एनआईटी के महिला छात्रावास में हवन यज्ञ का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed