फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram Mandir: On the eve of Pran Pratishtha, Kurukshetra became Shri Rammayi

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर श्रीराममयी हुई धर्मनगरी, शोभायात्राओं में उमड़ा सैलाब

Sun, 21 Jan 2024 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 09:54 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र श्रीराममयी हो गई। शोभायात्राओं में जन सैलाब उमड़ा दिखा। हर सेक्टर से लेकर गांव में भी शोभायात्रा निकाली गई। लोग जश्न में डूबे रहे।

विज्ञापन
Ram Mandir: On the eve of Pran Pratishtha, Kurukshetra became Shri Rammayi
प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर श्रीराममयी हुई धर्मनगरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीराम लला की अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसको लेकर व्याप्क तैयारियां की गई है। इससे पूर्व संध्या पर ही धर्मनगरी कुरुक्षेत्र श्रीराम मयी हो उठी। सुबह से देर रात तक जयकारे गूंजते रहे तो चारों ओर श्रीराम के झंडे लहराते रहे। हर चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी रही तो पूरा वातावरण श्रीराम के रंग में रंगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के चलते ही रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों, संस्थाओं, समितियों की ओर से दिन भर शोभायात्राएं निकाली गई। सुबह से ही शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा, जिसमें श्रदद्वालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं डीजे पर गीतों की धुनों पर तो कहीं जयकारों के बीच श्रद्वालु जश्न में थिरकते रहे तो वहीं दिन भर भंडारे भी चलते रहे। विहिप व अन्य संगठनों की ओर से शहर के हर सेक्टर से लेकर गांव तक शोभायात्राएं निकाली गई, जिसमें श्रद्वालुओं का जोश बना रहा। उक्त संगठनों की ओर से जिला को 10 प्रखंडों में भांटा गया और हर खंड में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विभिन्न मंदिरों व अन्य संस्थानों से ये यात्राएं शुरू हुई, जिनमें श्रीराम व श्रीरामदरबार की आकर्षक झांकियां भी आर्कषण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed