फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raksha Sutra will be tied on the hands of 30 thousand soldiers deployed on the border

Kurukshetra News: सीमा पर तैनात 30 हजार जवानों के हाथों पर बंधेगा रक्षा सूत्र

Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Raksha Sutra will be tied on the hands of 30 thousand soldiers deployed on the border
कुरुक्षेत्र। सनातन धर्म से जुड़े त्योहार देश को अनेकता से एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस बंधन को मजबूत बनाने के लिए वात्सल्य वाटिका की युवतियां रक्षा सूत्र तैयार कर रही हैं। 13 युवतियों द्वारा 30 हजार राखियां (सात्विक रक्षा सूत्र) बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इन राखियों को देश की सीमा पर रक्षा करने वाले जवानों, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भेजा जाएगा। सात्विक रक्षा सूत्र बांधने के साथ पर्यावरण रक्षा, गो रक्षा संकल्प, भारतीय संस्कृति की रक्षा और नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलवाया जाएगा। वात्सल्य वाटिका की तरफ से गोमय स्वावलंबी यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को इस अभियान की शुरूआत भी की गई। इस दौरान श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, जो हमारे और हमारे परिवार के लिए काफी लाभदायक है। गाय के दूध से बने उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, जो हमें बीमारियों से दूर रखते हैं।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक तरुण जैन ने कहा कि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत गोमय स्वावलंबी यात्रा निकाली जा रही है। उनका लक्ष्य गौमाता से जोडऩा है। पुरानी संस्कृति को उजागर करने का लक्ष्य तय किया है। गो माता से धर्म व संस्कृति का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पल्लवी, ज्योति, खुशी, किरण, गौरी, सिमरन, नंदनी, रोहिणी, पायल, महिमा, नैना व सारिका द्वारा सात्विक रक्षा सूत्र तैयार किए जा रहे हैं। इस सात्विक रक्षा सूत्रों को बॉर्डर के जवानों के लिए भेजा जाएगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक संजय कौशिक, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, हरिओम दास परिवराजक, जयभगवान सिंगला, योगराज, सेवा भारती जिला अध्यक्ष केसी रंगा, राजेश, हरिसिंह, बलबीर, नवीन बटला, नरेश, क्षुति, तरुण जैन, अशोक रोशा, पंकज जैन, नवनीत जैन, सुरेंद्र गोयल, नवकेतन गोयल, अशोक राठी, डा. राजा सिंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed