फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ashvneet Singh secures first place in the state-level poetry recitation competition.

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में अश्वनीत सिंह प्रथम

Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ashvneet Singh secures first place in the state-level poetry recitation competition.
कुरुक्षेत्र। केयू में हिंदी दिवस पर आयोजितराज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेता को सम्मा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीएमएन कॉलेज, अंबाला के अश्वनीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा एसडी कॉलेज, अंबाला की दीपांजलि ने दूसरा और जीएमएन कॉलेज, अंबाला के पारस भोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनेट हॉल में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों और विभागों के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं देशभक्ति पर आधारित कविताओं का पाठ किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अश्वनीत सिंह को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहीं दीपांजलि को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पारस भोला को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सीडीएस. कौशल, बृज शर्मा और डॉ. रेनू दहिया शामिल रहे। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पांच विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इनमें आर्य पीजी कॉलेज की दिव्या, आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परणीता, आईएमएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शाइनी, डीएन कॉलेज की काजल और एसडी कॉलेज के आदित्य शामिल रहे।
विज्ञापन


हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कविता पाठ के जरिए हिंदी भाषा और देशभक्ति से जुड़े विचारों को सामने रखा। इस अवसर पर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, डॉ. ऋषिपाल, डॉ. जसबीर सिंह सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed