{"_id":"6480dd34dd912e36c7050223","slug":"rakesh-tikait-said-farmers-organization-stands-with-the-wrestlers-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: राकेश टिकैत बोले- बात बने या न बने किसान संगठन पहलवानों के संग खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: राकेश टिकैत बोले- बात बने या न बने किसान संगठन पहलवानों के संग खड़ा
Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
सार
राकेश टिकैत ने कहा कि मामले को वापस नहीं लिया गया। सिर्फ सरकार गुमराह कर रही है। बात बने या न बने किसान संगठन पहलवानों के संग खड़ा है। कहा कि मसले के समाधान तक आंदोलन और पंचायत का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बृजभूषण शरण सिंह पर चल रहे मामले को वापस नहीं लिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है। सिर्फ सरकार इस मामले पर जनता को गुमराह रही है। शुरू से मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लगातार हो रही है। गिरफ्तारी को लेकर पंचायतें भी चल रही है। अपनी मांगों को लेकर पहलवान बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिले हैं।
विज्ञापन
यह बात किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। टिकैत शाहाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर धरनारत किसानों को समर्थन देने पहुंचे थे। बृज भूषण की गिरफ्तारी पर तेवर नरम पड़ने पर कहा कि पहलवान लगातार बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहलवानों की पहली मांग भी आरोपी बृज भूषण की गिरफ्तारी ही है, मगर सरकार उसे बचा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी पर दबाव बनाकर राजनीति करना नहीं है बल्कि मसले को मंजिल तक पहुंचाना है। इस मामले में पहलवान गृह मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। उनको सरकार और पहलवानों के बीच चल रही बातचीत से कोई एतराज नहीं है। पहलवान सरकार से उनकी जायज मांग मनवाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि मामले का समाधान होने तक पंचायतें चलती ही रहेंगी। साथ ही आंदोलन भी जारी रहेगा। अभी सरकार के साथ पहलवानों की दूसरे दौर की वार्ता हुई है। बात बने या न बने यह दोनों पक्ष पर निर्भर है। मसले का समाधान जरूरी है और समाधान बातचीत से संभव होगा।
पहलवानों के साथ किसान संगठन
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन हर प्रकार से पहलवानों के साथ खड़ा है। अगर पहलवानों की मामले में कोई सहमति बनती है तो वह उसके पक्षधर हैं। सरकार आरोपी की गिरफ्तारी कर ले, मगर सरकार जानबूझकर कर गिरफ्तारी नहीं करवा रही है। वरना पॉक्सो एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी हो सकती है।
पहलवान नौकरी क्यो छोड़ें
नौकरी छोड़ने के सवाल पर कहा कि आंदोलन से पहलवानों ने नौकरी छोड़ने की कोई शर्त थोड़े रखी थी। नौकरी उनको देश के लिए मेडल जीतने पर मिली है। अगर आंदोलनरत पहलवानों के नौकरी छोड़ने का सवाल है तो मामले से आरोपी को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।