फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain welcomes New Year, cold wave intensifies chill, AQI 219

Kurukshetra News: बारिश ने किया नए साल का स्वागतशीतलहर ने बढ़ाई ठंड, एक्यूआई 219

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain welcomes New Year, cold wave intensifies chill, AQI 219
पिहोवा। वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद  बस अड्डे से गुजरती बसें व यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। नव वर्ष 2026 का स्वागत वीरवार को हल्की बारिश से हुआ। अलसुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान और लुढ़क गया। तड़के करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली। सुबह के समय सड़कों पर निकले लोगों को तेज ठंडी हवा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से कोहरे से कुछ हद तक राहत जरूर मिली लेकिन ठंड कम नहीं हुई। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर साफ नजर आया। सुबह के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। चाय की दुकानों और अलाव के आसपास भीड़ जमा रही। ठंडी हवा के चलते दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने कहा कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे ला दिया है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
ठंड व प्रदूषण से बचाव के उपाय

सुबह और देर रात खुले में निकलने से बचें, गर्म कपड़े, टोपी और दस्तानों का उपयोग करें।

बुजुर्ग और बच्चे मास्क पहनकर ही बाहर जाएं।

दमा व सांस के मरीज नियमित दवा लेते रहें, पर्याप्त गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।
45 मिनट की देरी से पहुंची नेताजी एक्सप्रेस
घना कोहरा छाने और दृश्यता कम रहने के कारण वीरवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं। स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि नेताजी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई, कालका शताब्दी एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे लेट रही। इसी तरह सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट और पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
हल्की बरसात से गेहूं की फसल में फायदा
इस्माईलाबाद/ पिहोवा। वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बरसात की हल्की फुहारों से गेहूं की फसल में फायदा होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।


किसान बलदेव शर्मा जलबेहडा, सौरव जंधेडी, राजेश, प्रवीन, गौरव आदि ने बताया कि नए साल के पहले ही दिन बरसात की हल्की फुहारों से तापमान में ठंडक बढ़ गई है। जो गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि हल्की बरसात से ही गेहूं का पौधे को नाइट्रोजन मिलेगी जिससे पौधा फुटाव अधिक करेगा। इससे गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed