फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rain, weather, wheat, damage, crop market, kurukshetra

फिर लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों का गेहूं

Sun, 30 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 30 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
rain, weather, wheat, damage, crop market, kurukshetra
crop market - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन और उठान एजेंसियों की लापरवाही के चलते एक बार फिर अनाज मंडी में लाखों का गेहूं बारिश में भीग गया। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ तो वहीं भीगे गेहूं को सुखाने के लिए मजदूर दिन भर जुटे रहे। रविवार अल सुबह करीब चार बजे अचानक ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे भले ही मौसम खुशगवार हो गया हो, लेकिन नई अनाज मंडी में उठान की बाट जोह रहा लाखों रुपये का गेहूं भीग गया। हालांकि कई आढ़तियों की ओर से मजदूरों द्वारा गेहूं को ढांपने के प्रयास भी किए गए, लेकिन अल सुबह का समय होने के चलते पूरी गेहूं नहीं ढकी जा सकी और बारिश में भीग जाने से गेहूं खराब होने की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


गनीमत रही कि मंडी में गेहूं की आवक लगभग निपटने के चलते उठान के लिए गेहूं अधिक मात्रा में नहीं था, लेकिन आढ़तियों की मानें तो करीब एक लाख कट्टे बारिश के समय मंडी में उठान के लिए पड़े हुए थे तो शनिवार को आई गेहूं की कुछ खुली ढेरियां भी छोड़ी हुई थी। एकाएक ही कुछ समय के लिए आई तेज बारिश के चलते यह भी गनीमत रही कि मंडी में अब गेहूं के जाम जैसी स्थिति नहीं रही और पानी गेहूं के कट्टों के लगे टैगों से जल्द निकल गया। वहीं भीगी गेहूं को सुखाने के लिए मजदूर दिन भर लगे रहे। सुबह से ही हल्की खिली रही धूप के चलते कुछ राहत भी मिल पाई। बता दें कि पिछले रविवार को भी प्रशासन व उठान एजेंसियों की लापरवाही के चलते ही करोड़ों का गेहूं बारिश में भीग गया था। हालांकि उस दौरान मंडी में भारी मात्रा में गेहूं जमा थी और ऐसे में बारिश के चलते गेहूं भीग जाने पर भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया और अब फिर गेहूं लापरवाही के चलते बारिश में भीग गई।
विज्ञापन


उठान तेज होता तो बच जाता गेहूं
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव टेक सिंह का कहना है कि उठान कार्य शुरू से ही तेज रहता तो इतनी मात्रा में गेहूं नहीं भीग पाती। पिछले कई दिनों से गेहूं की आवक न के बराबर ही रह गई है, इसके बावजूद अभी भी गेहूं के कट्टों के अनेकों जगहों पर टैग लगे हुए है, जिनमें करीब एक लाख कट्टे जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठान एजेंसियों की रही लापरवाही : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियो का कहना है कि गेहूं उठान का कार्य एजेंसियों का है और उनकी लापरवाही के चलते ही गेहूं का उठान कार्य तेज नहीं हो पाया। इसी के चलते ही अधिक मात्रा में गेहूं भीगी है, लेकिन यह भी अच्छी बात रही कि बारिश कम मात्रा में ही हुई। उन्होंने शनिवार को भी उठान एजेंसियों को मौसम खराब होने को लेकर आगाह कर दिया था तो उठान कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए थे।

थानेसर में रही सबसे अधिक बारिश
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि थानेसर में सबसे अधिक 13 एमएम बारिश हुई तो वहीं लाडवा में 11, शाहाबाद में 5, बाबैन में 2.2 तथा इस्माईलाबाद में 2 एमएम बारिश हुई है।


गर्मी से मिली राहत
बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिल पाई है। जहां शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहे थे तो वहीं रविवार अल सुबह हुई बारिश के चलते दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed